इस कैटेगिरी में सागर स्मार्ट सिटी को देश में दूसरा स्थान मिला || STVN INDIA ||


 

 

इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2020 में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने राउंड 3 फेस में अपना परचम लहराया है सिटी अवार्ड कैटेगरी में सागर स्मार्ट सिटी को देश में दूसरा और प्रदेश में पहला स्थान मिला है, यह कांटेस्ट आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा आयोजित किया गया था सागर स्मार्ट सिटी का प्रदेश में पहला नंबर आने कलेक्टर दीपक सिंह ने बधाई दी। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट-2020 में मध्यप्रदेश को देश में दूसरा स्थान मिला है। मुझे बहुत प्रसन्नता इस बात की भी है कि, इसी प्रतियोगिता में हमारे राज्य की पांच स्मार्ट सिटी को अलग-अलग कैटेगिरी में कुल ग्यारह पुरस्कार मिले हैं।आगे कहा कि सागर ने बुंदेलखंड अंचल की गौरवशाली परंपरा का देश में नाम ऊंचा किया है। इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में हमारे सागर ने सिटी अवार्ड की राउंड 3 वाले शहरों में देश में दूसरा स्थान पाया है।


By - SARJU PATEL CITY SAGAR (MP)

25-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.