थाने में पति की धुनाई,धोखा देकर दूसरी शादी की थी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
होशंगाबाद के महिला थाने में पत्नी पति की जमकर पिटाई की। पति ने धोखा देकर दूसरी शादी रचाई थी। महिला थाना प्रभारी ने आकर युवक को बचाया। पुलिस के मुताबिक महिला नरसिंहपुर जिले की कुटाई गांव की रहने वाली है। इटारसी के युवक से महिला का विवाह करीब 7 साल पहले हुआ था। शादी के एक साल दोनों साथ रहे। बच्ची होने के बाद ससुराल वालों ने महिला को भगा दिया। पिछले 4-5 साल से महिला अपने मायके में ही रह रही थी। दो दिन पहले युवक ने बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी रचा ली थी पहली पत्नी महिला थाने की मदद से पति और नवविवाहिता दूसरी पत्नी को शुक्रवार दोपहर को थाने लेकर आई। थाने में पहली पत्नी अपना आपा खो बैठी और पति की पिटाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी ने बीच बचाव किया। महिला की शिकायत सुनने के बाद उन्हें कोर्ट जाने को कहा।