दुल्हन की छोटी बहन से छेड़खानी पर हुआ विवाद, परिवार समेत दुल्हन पहुंची थाने || STVN INDIA ||


 

 

नयी नवेली दुल्हन को पुलिस थाने में देखकर आप हैरान होंगे लेकिन ये दुल्हन अपने परिवार रिश्तेदारों के साथ थाने में फरियाद लेकर पहुंची है। दरसअल यूपी के पीलीभीत में शादी के बाद खाना खाने के दौरान दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन की छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके चलते पार्टी में जमकर विवाद हो गया। वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने सभी को बंधक बनाकर पिटाई कर है। किसी तरह जान बचाकर दुल्हन परिवार के साथ थाने पहुंची। आप को बता दे की पूरनपुर थाना क्षेत्र के साहूकारा मोहल्ले की रहने वाली शबाना की शादी 7 अगस्त को रम्पुरा फकीरे गांव के रहने वाले नजमुल के साथ हुई थी। विवाद के बाद दुल्हन घरवालों के साथ थाने पहुंची। पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले में जांच कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS

09-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.