टीकमगढ़ जिले के जतारा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरते हुऐ कहा है। की कांग्रेस की ऐसी दुर्गति हो रही है। की अच्छी चलती हुई सरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे। कटाक्ष कर्त हुए बोले की राहुल भैया ने उन्हें हटाकर चन्नी जी को भेज दिया। सिद्धू जी के चक्कर में अब सिद्धू जी भी छोड़ कर भाग गए, "ना खुदा ही मिला न विसाले सनम" अच्छी चलती जनता की सरकार टिरका दी और देश को खतरे में डाल दिया। साथ ही पंजाब को अस्थिरता की आग में झोंक दिया। यह कांग्रेस कन्हैया कुमार जैसे लोगों की भर्ती कर रही है। राहुल गांधी को कांग्रेस को कहाँ देश को ले जायेंगे। कांग्रेस तो अपने डूबने का रास्ता खुद तैय कर रही है हम क्या कर सकते हैं। देश को बर्बाद करने वाली कांग्रेस सरकार है।
दरअसल मुख्यमंत्री अपनी जनदर्शन यात्रा के लिए टीकमगढ़ जिले के जतारा विकास खण्ड के गोर गांव पहुंचे थे लोगों से मिलने के बाद सभा स्थल पहुंचे। और सभा को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
गोर गांव में मुख्यमंत्री की सभा हुई जो पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। जहाँ उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। जहाँ शासन के निर्देश कोविड गाइड लाइन का भी जमकर उल्लंघन हुआ।-
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.