MP में महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर


 

 


मध्यप्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट एक बार फिर बढ़ गए हैं। करीब 15 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। भोपाल में एक सिलेंडर की कीमत अब 890 की जगह 905 रुपए चुकाना पड़ेगी। इस साल 10 महीने में सिलेंडर 205 रुपए तक महंगा हुआ है, जबकि सिर्फ एक बार ही अप्रैल में 10 रुपए घटाए गए थे। जनवरी में 700 रुपए में सिलेंडर मिल रहा था। ग्वालियर, भिंड-मुरैना में सिलेंडर सबसे महंगा हो गया है। यहां अब एक सिलेंडर 983 रुपए में मिलेगा, हालांकि रेट 15 रुपए से ज्यादा हो भी हो सकते हैं, क्योंकि दूरी के हिसाब से रेट में अंतर आता है। ऐसे में कई जिलों में 20 से 25 रुपए तक रेट हो सकते हैं। फेस्टिवल सीजन शुरू होने के ठीक पहले यह महंगाई का बड़ा झटका माना जा रहा है।


By - sagar tv news

06-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.