सागर-सूने मकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के खुरई के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में  20 सितंबर को चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया था। चोरों ने कई दरवाजों के ताले तोड़ते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस समय मकान मालिक राघवेंद्र सिंह नहीं थे। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने शहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी में चोरों को कोई बड़ी सफलता हाथ नही लगी थी। केवल वाशिंग मशीन ही चोर ले जा पाए थे। चोरी की नियत से पूरे घर का सामान बिखेर दिया था। अलमारियों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शंकर अहिरवार निवासी कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


By - sagar tv news

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.