एकतरफा प्यार में 22 वर्षीय युवती का कत्ल,CCTV में कैद || Viral Video || Delhi || STVN INDIA ||


 

 

एकतरफा प्यार में 22 वर्षीय युवती का कत्ल,CCTV में कैद || Viral Video || Delhi || STVN INDIA ||

दिल्ली में एक लड़की के कत्ल का खौफनाक मामला सामने आया है. जहां पूर्व प्रेमी ने पहले उस लड़की को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसे ऐसी मौत दी कि देखने वालों की रुह कांप उठी. आरोपी लड़की का पड़ोसी बताया जा रहा है. सनसनीखेज कत्ल का ये मामला दिल्ली के द्वारका जिले का है. कत्ल की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दिल दहला देने वाले इस फुटेज में चार लड़के नजर आ रहे हैं। एक लड़का चाकू लेकर लड़की पर ताबड़तोड़ वार करता है, जबकि बाकी दो लड़के आरोपी को रोकने की कोशिश करते हैं। वहीं चौथा लड़का वारदात को पास की खड़े होकर देखता रहता है। चाकू के वार से लड़की जमीन पर गिर जाती है, लेकिन आरोपी वार करना जारी रखता है। वो लड़की के बाल पकड़कर भी उस पर हमला जारी रखता है। दो लड़के आरोपी को काबू करके दूसरी ओर ले जाते है, तब लहूलुहान हालत में लड़की खुद उठकर दूसरी ओर आती है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद घायल हालत में लड़की खुद चलकर अस्पताल गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस कत्ल का मकसद क्या था? और कातिल वारदात को अंजाम देकर कहां फरार हो गया? पुलिस उसके बारे में सारी जानकारी जुटा रही है. उसकी तलाश में छापेमारी भी शुरु हो गई है


By - SAGAR TV NEWS

20-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.