MP | किराना व्यापारी ने मारा था चांटा, दो महीने बाद युवक ने लिया बदला


 

 


इंदौर के देवगुराड़िया में व्यापारी ने दो महीने पहले एक शराबी से विवाद होने पर उसे चांटा मार दिया था। इसके बाद बात आई-गई हो गई, लेकिन शराबी ने गुरुवार की रात को इसका बदला ले लिया। विवाद करते हुए आरोपी युवक और उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के हाथ का पंजा चाकू से काटकर अलग कर दिया। व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यापारी फरहान अंसार किराना दुकान चलाता है। दो महीने पहले समीर लाला नाम के युवक से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान फरहान ने समीर लाला को चांटा मार दिया था।
टीआई महेन्द्र भदौरिया के मुताबिक, कुछ आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया गया है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। सभी आरोपी खुड़ैल के पत्थर मूंडला के रहने वाले हैं। 


By - sagar tv news

23-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.