एमपी के पन्ना में एक वीडियो को लेकर हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके विरोध में कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी। हिंदूवादी संगठनों ने भगवान जुगल किशोर मंदिर से चलकर शहर से होते हुए कोतवाली चौक पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। हिन्दू उत्सव समिति पन्ना के तत्वाधान में किये गए इस प्रदर्शन में आरोप है। की मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकीर्तन वाले वीडियो में कथित आपत्तिजनक फूहड़ गाना डालकर सोशल मीडिया पर वायरल कर कांग्रेसी नेताओं ने जो कृत्य किया है। वह बेहद आपत्ति जनक है। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई है। जिससे उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गयी।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बीते 20 अक्टूबर को सपरिवार धर्म यात्रा पर पन्ना मंदिरों के दर्शन करने आए थे। यहाँ उन्होंने भगवान जुगल किशोर मंदिर में संकीर्तन कर रहे भक्तों के बीच बैठकर संकीर्तन करते हुए मजीरे बजाए थे। उनके साथ वीडी शर्मा और मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह थे भी थे। जिन्होंने झीका बजाया था। आरोप है की इस वीडियो को एडिट कर वायरल किया।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.