कृत्रिम अंग मिलते ही खिल उठे चेहरे कुछ लोगों को मिली निराशा


 

 

इंतहा हो गयी इंतजार की.... जी हाँ ये हाल रहा एमपी के शिवपुरी जिले में एक कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों का, जहाँ गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण होना था। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मुख्यअतिथि थी। कार्यक्रम का समय था दोपहर 2 बजे लेकिन मंत्री महोदय शाम 6 बजे पहुँची। प्रशासन के प्रयास से दिव्यांगों को गाँव-गाँव से बुलवाया गया। कार्यक्रम लेकिन मंत्री यशोधरा राजे देर से पहुँची तो सभी लोग उनका इंतजार करते रहे। हालांकि उनके आने के बाद कार्यक्रम में दिव्यांगों को बांटे गए। कार्यक्रम में 307 दिव्यांगजनों को 70 लाख 19 हजार रूपए के कुल 470 सहायक उपकरणों का वितरण हुआ। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीँ दूरदराज से आईं ग्रामीण महिलाओं ने अपनी परेशानी और उपकरण नहीं मिलने की बात कही। एडीप योजना के क्षेत्रीय प्रबंधक श्रुति मालिक का कहना है। कि 70 लाख की धनराशि से कृत्रिम अंग और उपकरण बांटे जा रहे हैं।-----


By - sagar tv news

27-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.