MP | उपचुनाव की मतगणना में भाजपा-कांग्रेस कौन कहाँ से आगे देखिए


 

 


मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है दोपहर 1 बजे तक की मतगणना में खंडवा लोकसभा तो जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा में भाजपा आगे चल रही है वहीं रैंगाव विधानसभा पर कांग्रेस आगे आगे है।
खंडवा में अब तक गिनती के बाद भाजपा की कुल बढ़त 40 हजार से ज्यादा है। यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी से बढ़त लिए हुए हैं।

जोबट में कांग्रेस ने लगातार 17 राउंड हारने के बाद 18वें राउंड में जीत का स्वाद चखा है, लेकिन भाजपा की सुलोचना रावत 12 हजार 708 वोटों से कांग्रेस के महेश पटेल से आगे हैं।

रैगांव सीट पर 11वें राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा भाजपा की प्रतिमा बागरी से 4 हजार 278 वोट से आगे हैं।

पृथ्वीपुर में ग्यारहवें राउंड तक भाजपा 4 हजार से जायदा की बढ़त लिए हुए है, कांग्रेस नितेन्द्र सिंह राठौर के बीजेपी शिशुपाल यादव से पीछे चल रहे है।  
 

By - sagar tv news

02-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.