जैन संतो की हुई भव्य अगवानी बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु हुए शामिल


 

 


सागर जिले के खुरई में  जैन समाज के  मुनिसंघ की भव्य अगवानी की गई। नगर काे स्वागत द्वाराें से सजाया गया, श्रद्धालुओं ने घराें के सामने रंगाेलियां सजाईं। पठारी जिला विदिशा से विहार करके आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य  मुनि श्री निर्दोषसागर जी महाराज एवं मुनि श्री निर्लोभसागर जी महाराज का  ससंघ आगमन खुरई के दयोदय गौशाला हुआ। जहां से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग अगवानी करने के लिए पहुंचे। मुनि संघ ने दयोदय गौशाला से विहार कर जेवायएसएस परमार्थ अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल का अवलोकन किया। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से मुनिसंघ अपने ससंघ के साथ निकले। जिनका जगह-जगह जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद मुनिसंघ का प्राचीन जैन मंदिर में प्रवेश हुआ। बैंड बाजों के साथ मुनिसंघ की भव्य अगवानी हुई


By - sagartvnews

05-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.