एंबुलेंस में गुजी किलकारी


 


छतरपुर में एक बार फिर से एंबुलेंस में प्रसव का मामला सामने आया है। जहां अस्पताल लाते समय रास्ते में ही प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने लगी। जैसे ही एंबुलेंस जिला अस्पताल परिसर के अंदर आई तो प्रसूता ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।मामले में तत्काल अस्पताल स्टाफ को खबर दी गई जहां तत्काल नर्सिंग स्टाफ ने आकर एंबुलेंस में ही प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव उपरांत जच्चा और बच्चा को व्हील चेयर से प्रसूता वार्ड में ले जाया गया।जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वास्थ्य और सुरक्षित हैं।जानकारी के मुताबिक महिला का नाम रेखा वंशकार है। बुधवार को जगदीश वंशकार की पत्नि रेखा को प्रसव पीड़ा होने पर उसने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी इसलिए जननी एक्सप्रेस के द्वारा उसे छतरपुर अस्पताल लाया गया जैसे ही गाड़ी अस्पताल के गेट पर पहुंची। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को गाड़ी में ही जन्म दे दिया। 


By - sagartvnews

13-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.