बस सिर्फ इतनी सी बात पर व्यक्ति का किया ये सुलूक


 

 

सागर जिले के खुरई देहात थाने के अंतर्गत आने वाले बरोदिया नोनागिर गांव में एक व्यक्ति को एक आरोपी से खेत मे मवेशी जाने से मना किया तो आरोपी ने उस  व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 100 मौके पर पहुंची और घायल को  सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल 52 वर्षीय गोविंद कुशवाहा निवासी विनायकी ने बताया कि उसके खेत में आए दिन माजिद खान के मवेशी आ जाते है और फसल को बर्बाद कर देते हैं। इसी बात को लेकर बरोदिया नोनागिर में जब माजिद खान मिला तो उससे मना किया कि खेतों में मवेशी जाने से रोका करो। तो इसी बात से नाराज होकर माजिद खान ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब गाली गलौज करने से मना किया तो उसने डंडों से उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद डायल 100 को इसकी सूचना दी। डायल 100 की मदद से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।


By - sagartvnews

13-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.