सागर- बड़े भाई का मर्डर, मामूली सी बात पर हुआ था विवाद || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। इसकी वजह मृतक का आरोपी के खेत से निकलना और फसल के कुछ पौधे खराब होना है। जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र उर्फ गुड्डा जैन की चरगुवां तिराहा के पास खेत में अरहर की थ्रेसिंग चल रही थी। छोटे भाई ऋषभ जैन के खेत से होते हुए राजेन्द्र अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान खेत से निकलने और फसल को नुकसान होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होते देख ऋषभ का बेटा शुभम जैन भी मौके पर आ गया। जहां विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान राजेंद्र के सिर पर सब्बल मार दी। घटना में राजेन्द्र गंभीर घायल हुआ। घटनाक्रम की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में राजेन्द्र को अस्पताल ले गए। लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टर ने राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम कराया।


By - Sagar tv news

20-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.