सागर/शाहगढ़ पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने बूथ विस्तारक बैठक की


 

 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के भ्रमण पर आए क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम बूथ विस्तारक बैठक में तिगोड़ा गांव पहुंचे। जहाँ पार्टी की बूथ विस्तारक बैठक ली। पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा मंडल शाहगढ़ के ग्राम पंचायत तिगोड़ा में मतदान केंद्र क्रमांक 284, 285, 286 और 287 की बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंडल प्रभारी शैलेश केशरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजोरसिंह बुंदेला, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोकल राय के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बूथ अध्यक्ष समेत बूथ पदाधिकारियों और सदस्यों से परिचय किया साथ ही पार्टी की बूथ विस्तारक बैठक की जानकारी दी। इसके अलावा कार्यक्रम को संबोधित भी किया।


By - sagartvnews

25-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.