मायके गयी नवविवाहिता ने उठाया ये बड़ा कदम


 

 


सागर जिले के  खुरई शहरी थाने के भगवान दास चंदेल वार्ड में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीमारी की वजह से फांसी लगाना परिजनों द्वारा बताया जा रहा है। नवविवाहिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है,जिसमें महिला ने अपनी परेशानी बताई हैं। मृतिका की बहन सुमन अहिरवार ने  बताया कि मकर संक्रांति पर मेरे पिता मेरी बहन कविता को उसकी ससुराल से मायके लेकर आए हुए थे। कविता ने पिता से कहा था कि वह बीमार है। उसे आराम करना है। इसलिए वह उसे मायके लेकर आए थे। तब से ही कविता अपने मायके में रह रही थी। महिला की दाे वर्ष पहले लुहर्रा,थाना नरयावली में शादी हुई थी। महिला के ससुर करन अहिरवार ने बताया कि जानकारी मिली कि कविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। उसके बाद मौके पर पहुंचे हैं। कविता काफी लंबे समय से बीमार थी। फिलहाल  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।


By - sagartvnews

29-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.