गज़ब है- जिस तेंदुए को पकड़ने बकरा लाये थे वो ही चोरी हो गया || SAGAR TV NEWS ||


 

 

दरअसल दमोह में तेंदुए का आतंक अभी भी बरकरार है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए को पकड़ने वन विभाग दिन-रात एक कर रहा है। रविवार रात तेंदुए को पकड़ने वन विभाग की टीम ने पिंजरे लगाए, जिनमें बकरे भी बांधे गए थे, ताकि तेंदुआ उनका शिकार करे और वह पकड़ा जाए। लेकिन उनमें से एक बकरा किसी ने चोरी कर लिया। अब वन विभाग की टीम तेंदूए की खोज के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है। कि आखिरकार बकरा किसने चोरी किया है। वहीँ बीते दिन पथरिया विधायक रामबाई और पूर्व कृषि मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया गांव पहुंचे थे। दोनों ने वन अधिकारियों से कहा था कि गर वह तेंदुआ नहीं पकड़ेंगे, तो गांव के लोग उसे लाइसेंसी बंदूक से मार सकते हैं। गुस्साए ग्रामीण तेंदुए का शिकार ना कर लें, इसलिए अब वन विभाग और ज्यादा सक्रिय हो गया है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

31-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.