सागर में 14 साल की नाबालिग से Gang rape गर्भवती होने पर हुआ खुलासा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है। इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द हुआ और वह जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने पीड़िता को 8 महीने का प्रेग्नेंट बताया। जिसके बाद नाबालिक के परिजन बहेरिया थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बहेरिया थाना पुलिस ने आरोपियों पर पास्को एक्ट और 376 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि करीब 8 महीने पहले आरोपी राघवेंद्र रैकवार और हरि सिंह राठौर के द्वारा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। शिकायत के बाद आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया गया है।


By - Sagar tv news

23-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.