सागर-कॉलेज जा रहींं छात्राओं की स्कूटी को बाइक ने मारी टक्कर, एक गंभीर || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में राजघाट रोड स्थित गल्र्स डिग्री कॉलेज जा रहीं छात्राओं की स्कूटी को बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्राएं सड़क पर जा गिरी। जिसमें दो छात्राएं घायल हुई हैं। घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इसमें गोपालगंज निवासी सेजल पचौरी और निवासी अहमदनगर भावना मिश्रा गल्र्स डिग्री कॉलेज में बी-कॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। बुधवार को दोनों स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। स्कूटी के आगे कॉलेज की बस चल रही थी। तभी अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हैंडिल में टक्कर लगते ही सेजल और भावना सड़क पर जा गिरी। वहीं बाइक सवार मौके से भाग गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं कॉलेज बस में सवार सहेलियां आई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सेजल और भावना का इलाज चल रहा है। सेजल के पैर में चोट आई हैं। भावना के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे लगी हैं। घायल सेजल ने कहा कि कॉलेज बस में शिक्षक भी मौजूद थे। लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया।


By - Sagar tv news

02-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.