सागर- क़र्ज़ के बोझ तले दबे व्यक्ति ने किया कुछ ऐसा ? || STVN INDIA ||


 

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 12 बोर की बन्दूक से खुद को उड़ा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। ये घटना डिलाखेड़ी गांव से सामने आयी है। उसने ये घातक काम क्यों उठाया देखिये ये खबर।

मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद राजपूत कर्ज से परेशान चल रहा था साथ ही वो मानसिक रूप से भी परेशान था। जिसके कारण उसने यह आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले में एसडीओपी उमराव सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अरविंद सिंह राजपूत ने 12 बोर की बंदूक को गले के नीचे लगा कर फायर किया। परिजन उसे गंभीर हालत में सागर लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।


By - Sagar tv news

16-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.