जयपुर से उड़न खटोले में सवार भगवान राम परिवार समेत पहुंचे MP


 

 


रामनवमी के दिन भगवान राम अपने परिवार समेत शिवपुरी जिले के सिरसौद पहुंचे। भगवान राम की हैलीपेड पर आगवानी करने वाले भक्त भी बड़ी तादाद में मौजूद रहे। इस दौरान सिरसौद गांव के अलावा आस-पास के गाँवों में भारी धार्मिक उत्सव का माहौल देखा गया। इस कार्यक्रम में राम कथा का भी अयोजन किया गया। इसमें कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव भी शामिल हुए।
आयोजक सरपंच पति अतर सिंह लोधी का कहना है कि जब भगवान राम 14 साल के वनवास से अपने अयोध्या को लौटे थे। तब पुष्पक विमान से आए थे। अब ऐसे ही हमारे गांव लाए गए हैं। दरअसल सिरसौद के सरंपच पति की ईच्छा थी कि भगवान राम अपने परिवार समेत ही उडनखटोले से सिरसौद उतरे। इस कारण ही वह कर्जा कर जयपुर से रामलखन के अलावा मां जानकी प्रतिमा हैलीकाप्टर से सिरसौद लाये हैं। उन्होंने ने ही पूरा कार्यक्रम आयोजित कराया। गांव में हैलीपेड बनाया गया। इसके बाद जयपुर से भगवान को लाया गया। इस दौरान हैलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा भी की।-


By - sagartvnews

11-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.