लड़की को प्रेम जाल में फंसाया फिर बेच दिया जिस्म के बाज़ार में


 

 

कई बार लड़कियां प्यार में पागल होकर लड़के पर अटूट विश्वास कर लेती हैं। और बिना सोचे समझे ही दिल दे बैठती हैं। जो कई बार खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसा ही मामला बिहार के पूर्णिया जिले से भी सामने आया। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पूर्णिया के रौटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया से पुलिस ने युवती को बरामद किया। वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।
पीड़िता ने दर्द भरी दास्तां सुनाई वो एक लड़के से प्यार कर बैठी। 3 साल पहले लड़का अपने प्रेम जाल में फंसा कर बहाने से दिल्ली ले गया। और उसे बेच दिया। जहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था। इसके बाद उसे पंजीपाड़ा रेड लाइट एरिया लाया गया। वहां भी उससे धंधा कराया गया। इसके बाद तमन्ना नाम की एक महिला ने खरीद कर उसे रौटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया मना करने पर मारपीट की।
वहीँ इस बात की सूचना पर बायसी के एसडीपीओ आदित्य कुमार को मिलने पर टीम गठित कर रोटा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में छापामारी की। जहां से पीड़िता को बरामद किया। प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया की संचालिका तमन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।


By - sagartvnews

15-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.