सागर-शादी समारोह से लौट रहे युवक की हुई बहस, 3 आरोपियों ने मिलकर ये क्या किया || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली वार्ड में पठवा मंदिर के पास पुरानी रंजिश पर बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपि फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तिली वार्ड के घटिया मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय शनि रैकवार रात में अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह से वापस आ रहा था। तभी उसी मोहल्ले में मुन्ना पटेल, संजेश पटेल और पप्पू लपरा ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद शनि से झगड़ा करने लगे। इसके बाद उसके सर पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही शनि की मौत हो गई। तीनों आरोपित आदतन अपराधी है। वही मृतक पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। उसका केस सागर जिला न्यायालय में चल रहा है। घटना को लेकर एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या हुई है, मृतक पर भी 307 का केस दर्ज है जो जमानत पर छूटा था। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


By - Sagar tv news

26-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.