3 दिन बाद तपती गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश की भी संभावना || SAGAR TV NEWS ||


 

इन दिनों मध्य प्रदेश भर में चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी का दौर चला रहा है। सूरज मानो आसमान से आग उगल रहा हो। वहीँ इस बीच मौसम वैज्ञानिक ने कहा है। की प्रदेशवासियों को तीन दिन के बाद गर्मी से राहत मिलने की खबर है। मौसम विभाग की माने तो 3 दिन पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। अभी सतना, खंडवा, खजुराहो, नौगांव, खरगोन, दमोह, ग्वालियर, दतिया, राजगढ़ लू की चपेट में है। तो नौगांव में सबसे ज्यादा तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है। भोपाल में 43 डिग्री के आसपास तापमान रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में सागर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सतना में लू चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक अशफ़ाक हुसैन ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news

30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.