सागर-सामग्री से भरे पिकअप वाहन में सड़क किनारे लग गयी आग || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के बंडा थाना अंतर्गत बण्डा बांदरी रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। जहाँ पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद उसमें आग लग गयी। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन आंगनबाड़ी का पोषण आहार लेकर बण्डा से बहरोल की तरफ़ जा रहा था। तभी कार ने ओवरटेक करते हुए पिकअप को कट मार दिया। जिससे वो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पलट गया। वाहन में बैठे हुए दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। जिससे पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। इस घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर रफूचक्कर हो गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस स्टाफ के साथ पहुँचे और घायलों को बण्डा अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है मामला जाँच में है।


By - Ravi Sen banda sagar

07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.