दो मासूम चचेरी बहनों के साथ युवक ने किया गंदा काम आरोपी गिरफ्तार


 

 


5 और 7 साल की मासूम दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। हैवानियत की हदें पार करने वाली ये घटना एमपी के बैतूल की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भैंसदेही थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है। की इसी गांव के 25 साल के युवक गरब सिंह ने मोटर साइकिल पर बिठाकर जंगल में ले जाकर दोनों चचेरी बहनों के साथ दुराचार किया। इसके बाद उसने दोनों बच्चियों को गांव के एक मंदिर के पास छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। दोनों मासूम जब अपने घर पहुंची तो परिजनों को ये बात बताई। जिसके बाद घर वाले ग्रामीणों के साथ भैसदेही थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया। और जंगल में एक पेड़ पर छिपकर बैठे आरोपी को गिरफ्तार किया


By - sagartvnews

14-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.