साढ़े तीन फ़ीट के दूल्हे को मिली दुल्हनियां चर्चाओं में है ये शादी


 

 


कहते हैं की जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है। कुछ इसी तरह एक साढ़े तीन फ़ीट के शख्स को सालों के बाद आखिरकार दुल्हनियां मिल ही गयी। और ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के संभल जिले की। दरअसल चमन सराय के मोहम्मद रेहान उम्र 40 साल जिनकी लंबाई साढ़े तीन फिट है। वो सालों से शादी का इंतजार कर रहे थे। जिनका सपना अब पूरा हुआ और रामपुर जनपद के शाहबाद में तीन फिट की लड़की से शनिवार को रेहान की शादी हुई। दुल्हन लेने निकले रेहान की बारात में बैंड बाजा और लग्जरी गाड़ियों का काफिला नजर आया। इस शादी को देखने गांव वाले उमड़ पड़े।
रेहान ने कहा की काफी ख़ुशी वाला दिन है। लोग सोशल मीडिया और फोन पर शादी की बधाई दे रहे हैं।--------

वहीं इस सब के बाद शामली के रहने वाले तीन फीट दो इंच के 26 साल के अजीम मंसूरी की चर्चा भी होने लगी है। क्योंकि अजीम साल 2021 में सीएम योगी से अपनी शादी की गुहार लगाकर चर्चाओं में आए थे। वो 10 मार्च 2021 को अपनी शादी करवाने की फरियाद लेकर कैराना कोतवाली पहुंचे थे। जिससे पुलिस भी हैरान रह गई थी। उसने पुलिस से खुद की शादी कराने और दुल्हन खोजने की गुहार लगाई थी।


By - sagartvnews

16-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.