शादी के 3 साल बाद जीजा को साली से हुई मोहब्बत दोनों शादी कर भागे


 

 

शादी के तीन साल बाद जीजा को साली में मोहब्बत हो गयी। जो ऐसी परवान चढ़ी की दोनों ने शादी भी रचा ली। और अब दोनों रफू चक्कर हो गई। जिनका अता पता नहीं चल रहा है। तो पत्नी को कुछ समझ नहीं आ रहा की आखिर करे तो क्या करे। मामला है झारखण्ड के धनबाद जिले का, पीड़ित पत्नी अब थानों के चक्कर काट रही है। पुलिस ने आरोपी जीजा साली की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है। झूमरी तिलैया की रहने वाली रानी बाई ने मौसेरी बहन पर उसके पति को प्रेम जाल में फंसाने और उसके बाद शादी कर घर से भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। इस काम में उसके सास ससुर भी अपने बेटे का ही पक्ष ले रहे हैं। उसके मुताबिक साल 2019 में तिलैया के रहने वाले महेश सिंह से उसकी शादी हुई थी। पति आयुर्वेदिक जडी़ बूटी से बना तेल बेचने का काम करता है। जब वो गर्भवती हुई तभी मौसी की बेटी ने पति को प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों इतने नजदीक आये की पति और सास ससुर ने मारपीट कर गर्भ में पल रहे उसके बच्चे को गिरा दिया।
शादी के बाद पति और बहन पिछले पांच महीने से फरार हैं।---


By - sagartvnews

16-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.