सागर-जंगल की ख़ाक छानने के 13 दिन बाद भी नहीं मिला आरोपी चैन सिंह का सुराग || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप का फरार आरोपी चैन सिंह 13 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस प्रसाशन को उसे पकड़ने में अभी तक सफलता नहीं मिल पायी है। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है की आरोपी को पकड़ने के लिए चार थानों की पुलिस और स्पेशल टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं। लेकिन चैन सिंह का सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस लगातार सागर और रायसेन जिले के बॉर्डर के जंगलों में आरोपी की सर्चिंग कर रही है। लेकिन फिलहाल कहीं से उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही। यहां तक कि पुलिस का मुखबिर तंत्र भी फेल हो गया है। इतना जरूर है कि जैसीनगर पुलिस को चैन सिंह की तलाश में पुराने मामले में फरार आरोपी पकड़ में आ रहे हैं।
गौरतलब है कि जैसीनगर थाना क्षेत्र में बीते 4 मई को रमपुरा के जंगल में गैंगरेप की घटना हुई थी। इसके 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन पुलिस को मुख्य आरोपी चैन सिंह की तलाश है। जो पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

17-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.