दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन ब्यूटी पार्लर के बहाने प्रेमी के साथ फरार


 

 


शादी का मंडप तैयार था। और बारात भी आ चुकी थी। लेकिन दुल्हन ब्यूटी पार्लर के बहाने भाग गयी मामला इंदौर का है जहा उज्जैन निवासी जितेंद्र डागर की शादी रोशनी डागर से तय हुई थी। जितेंद्र बारात लेकर बुधवार को इंदौर के चिमनबाग क्षेत्र स्थित उषा फाटक पहुंचा।दूल्हा घोड़ी चढ़कर बैंड-बाजों के साथ मंडप पहुंच गया। रोशनी मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई थी सभी दुल्हन के इंतजार में थे, समय बीतता गया मगर वह नहीं लौटी। जब दूल्हे का सब्र टूट गया। उसने ब्यूटी पार्लर जाकर देखा तो दुल्हन वहां नहीं मिली। परिजनों ने उसे कई घंटों तक तलाश किया। जब दुल्हन नहीं मिली तो दूल्हा एमजी रोड थाने पहुंच गया और पुलिस से बोला- मेरी दुल्हन को ढूंढकर ला दो। वही दुल्हन की माँ कहना है की बेटी के एक दोस्त आकाश का अक्सर घर में आना-जाना रहता था। वह भी नहीं दिख रहा था। उसे ढूंढा तो वो भी गायब था। उन दोनों का फोन बंद आ रहा है। रोशनी को आकाश ही लेकर गया है शिकायत दर्ज करते हुए थाना प्रभारी धर्मवीर नागर ने बताया।की दुल्हन की तलाश की जा रही है। वह जिन सहेलियों के साथ मेकअप कराने निकली थी, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कॉल डिटेल भी निकलवा रहे हैं।


By - sagartvnews

20-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.