शायद इसलिए कहा जाता है कब किसके साथ क्या हो जाए पता नहीं


 

 


कहते हैं की ऊपर वाले का खेल निराला कब किसके साथ क्या हो जाए और मौत अपनी आगोश में ले ले क्या भरोसा। दरअसल कुछ ऐसा ही एमपी के अलीराजपुर में हुआ जहां एक शख्स की नाचते नाचते जान चली गयी। बताया जा रहा है। की शादी समारोह में आदिवासी नृत्य करते-करते एक बुजुर्ग जमीन पर गिर गया इसके बाद उसकी साँसें ही थम गयी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। ये पूरा वाक्या अलीराजपुर जिले के ओझड गांव का है। बताया गया की पराडकिया फलियां में एक शादी समारोह के दौरान बुजुर्ग मुरसा डावर पारंपरिक आदिवासी नृत्य कर रहा था। इसी दौरान वह गश खाकर जमीन पर गिरा लेकिन फिर उठा नहीं। शादी कार्यक्रम में मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल भी लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।--


By - sagartvnews

22-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.