पत्नी के युवक से थे गंदे रिलेशन इसलिए युवक के साथ पति ने किया ऐसा कुछ || STVN INDIA ||
युवक की पत्नी का अवैध सम्बन्ध एक युवक के साथ में चल रहा था जिस बात की जानकारी जब पति को पता चली तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। इस बात का खुलासा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद पुलिस ने किया है। जहां सामने आया की अवैध संबंधों के चलते युवक का मर्डर किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से हथियार भी बरामद किया है। गौरतलब है। कि कुछ दिन पहले जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव के जंगल में युवक की डेड बाडी बरामद हुई थी। जिसकी शिनाख्त दिनेश कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर की। मामले का खुलासा करते हुए एसपी अखिलेश नारायन ने बताया कि जांच और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार और इसके साथी अमित शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों ने दिनेश के मर्डर की बात कबूल की। आरोपी मनोज कुमार के मुताबिक मृतक दिनेश कुमार की पत्नी के साथ उसके अवैध सम्बन्ध थे। जिसका पता दिनेश को चल गया था। उसने इस बात का विरोध किया और बाद में उसे मारने की प्लानिंग बनाई। जिसमें उसके दोस्त अमित शर्मा ने सहयोग दिया। दिनेश को शराब और गांजा पिलाया। ज्यादा नशा होने पर उसे गोली मारा दी थी