सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का वार्ड प्रत्याशी ने किया जोरदार स्वागत || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जनआशीर्वाद यात्रा लेकर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बरिया घाट वार्ड से भाजपा प्रत्याशी वैदेही पुरोहित ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया । इस दौरान आशीर्वाद यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की गई मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और वार्ड प्रत्याशी वैदेही पुरोहित के लिए जनता से आशीर्वाद मांगते हुए आगे निकल गए
बता दे कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी और शहर के 48 वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं और भाजपा के लिए समर्थन जुटा रहे है पुलिस लाईन गेट से शुरू हुई यह यात्रा गोपालगंज से होते हुए तीन बत्ती कोतवाली और सराफा पहुंची जहां बरियाघाट वॉर्ड से प्रत्याशी वैदेही पुरोहित ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर पुष्प वर्षा की, मुख्यमंत्री के साथ मंत्री गोपाल भार्गव मंत्री भूपेंद्र सिंह मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर विधायक शैलेंद्र जैन और महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी रथ पर मौजूद थी जनता से हाथ जोड़कर भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा


By - Sagar tv news

27-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.