विवाह बंधन में बंधे पंजाब CM भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, देखें शादी की PICS


 

 

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुबार को अपने आवास पर एक निजी समारोह में डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। केवल परिवार के सदस्यों और कुछ करीबियों की मौजूदगी में हुई इस शादी से बैंड, बाजा और बारात सभी नदारद थे।भगवंत मान की शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान की शादी में शामिल हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।टेलीविजन और ट्विटर पर सामने आई तस्वीरों में मान और सुर्ख लाल रंग के जोड़े में सजी उनकी दुल्हन को आनंद कारज (सिख विवाह) की रस्म पूरी करते देखा जा सकता है। आप के सांसद राघव चड्ढा ने मान की शादी की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। इन तस्वीरों में मान ने हमेशा की तरह पीली पगड़ी पहन रखी है। सुनहरे रंग का कुर्ता पायजामा पहने मान के साथ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और अन्य लोग नजर आ रहे हैं।48 साल के भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर रहते हुए शादी के बंधन में बंधे हैं।मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे 21 साल की सीरत कौर और 17 साल की दिलशान हैं।30 साल की गुरप्रीत कौर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा,दिन शगना दा चढ़ेया ...(शादी का दिन आ गया है)।उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं का बधाई संदेशों के लिए शुक्रिया भी अदा किया मान की मां और बहन सहित परिवार के सदस्य तथा कुछ ही मेहमान विवाह में शामिल हुए। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे।


By - sagartvnews

08-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.