सागर/शाहगढ़- देश भक्ति के तरानों पर निकली शानदार तिरंगा रैली
आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे हर घर तिराहा अभियान में सागर जिला तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। इसी को लेकर सागर जिले के शाहगढ़ में मुस्लिम युवाओं ने नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही हर घर तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया। इंडियन मुस्लिम यूथ और दारुल उलूम मुहम्मदिया सुल्तानिया मदरसा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा रैली नगर की नूरी मस्जिद से शुरू हुई जो नगर के मुख्य बस स्टैंड से शंकरगढ़ तिराहा होकर ईदगाह मस्जिद स्थित मदरसा में स्वागत के बाद पचौर मुहल्ला से मुख्य बाजार पहुंची। मुस्लिम युवाओं द्वारा आयोजित रैली में युवा तिरंगा लहरा कर राष्ट्र गीतों की धुन पर वाहनों से रैली में जोश और जज़्बे के साथ में शामिल हुए। गौरतलब है की आजादी का अमृत महोत्सव आजादी की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान की रैलियां लगातार स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आयोजित कर निकाली जा रही हैं। जिसके तहत नगर के मुस्लिम युवाओं ने भी रैली का आयोजन किया।