75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगामय हुआ नगर


आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के दौरान पथरिया क्षेत्र में 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक कई इलाकों के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा का दौर चालू रहा। तो वही शासकीय कार्यालयों और गली मोहल्लों में तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आ रहा है। पथरिया के थाने तिराहे से मुस्लिम युवा एवं अन्य संप्रदाय के लोगों ने एकत्रित होकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगीत गाकर की गई। यह विशाल तिरंगा यात्रा को पथरिया के थाने तिराहे से शुरू करके स्टेशन, झंडा चौक बाजार और दमोह रोड सहित अन्य गलियों में तिरंगा यात्रा पहुंची। इसके साथ ही लोगों को देश में अमन चैन शांति से रहने का संदेश दिया वहीं दूसरी ओर पथरिया पुलिस थाना प्रभारी रजनीश शुक्ला सहित अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। और कार्यक्रमों में तिरंगे को लेकर विशिष्ट अतिथियों और स्कूली बच्चों द्वारा उद्बोधन दिया गया।


By - sagartvnews

15-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.