श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सजाई रंगारंग झांकियां, बाल रूप से लेकर महाभारत काल तक वर्णन


 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ऐसी रंगारंग झांकियां सजाई गयी जो लोगों का मन मोह रही हैं। एमपी के मुरैना शहर के एक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रंगारंग झांकियों बनाई थी। जिन्हे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खास बात यह है कि स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के हर कक्ष में भगवान की लीलाओं से जुड़ी मनोरम झांकियां लगाईं हैं। जिसमें उनके बाल रूप से लेकर महाभारत काल तक वर्णन किया गया था। रासलीला और विष्णु स्वरूप की झांकी को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान झूला झांकी, माखन चोरी, संदीपनी आश्रम, कृष्ण महारास, शंकर जी की बारात जैसी झांकी शामिल रहीं। इन झांकियों में भारत की संस्कृति की झलक भी दिखाई दी। एक झांकी में बाल रूप में बने श्रीकृष्ण पालने में मोबाइल चलाते हुए भी दिखाई दिए। महज एक साल का यह बच्चा लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना रहा। जो श्रीकृष्ण के रूप में पालने में बैठा था। इस आयोजन की संयोजक मीरा गोलस, अनीता सिकरवार रहीं। वहीं निर्णायक के रूप में मोनिका कंषाना, मधु गुप्ता, कंचन गुप्ता शामिल रहीं। इन झांकियों में करीब दो सौ स्कूली बच्चों ने भाग लिया।


By - sagartvnews

19-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.