पुष्पा,KGF-2 से प्रभावित शिवप्रसाद धुर्वे का गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप है रोल मॉडल | SAGAR TV NEWS


 

सागर-भोपाल में 4 सिक्योरिटी गार्ड्स का मर्डर करने के आरोपी सीरियल किलर ने फिल्में देखकर गैंगस्टर बनने की स्क्रिप्ट लिखी थी। सागर के केसली के रहने वाले शिव प्रसाद धुर्वे ने घटना से पहले मोबाइल पर मूवीज और कई वीडियोज देखे। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि उसे फिल्म KGF-2, पुष्पा और हैकर मूवी अच्छी लगती है। उज्जैन का गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप उसका रोल मॉडल है। वह उसके जैसा बनना चाहता था। उसने फेमस होने का सपना देखा और अपराध की दुनिया में उतर गया।

KGF-2 मूवी में आरोपी ने रॉकी भाई का किरदार देखकर आम व्यक्ति से डॉन बनने का सपना देखा। इस मूवी में मारपीट और मर्डर से प्रभावित हुआ।

पुष्पा मूवी के पुष्पा की तरह साइकिल से चलता है। वह केसली से 65 किलोमीटर दूर सागर साइकिल से आया था। शिव प्रसाद भी पुष्पा की तरह गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के सामने नहीं झुका, बल्कि उसने विक्ट्री साइन दिखाया। उसे मर्डर करने का अफसोस भी नहीं है।

हैकर मूवी को देखकर शिव प्रसाद ने साइबर क्राइम सीखने की कोशिश की। सागर में चौकीदार के मर्डर के बाद आरोपी मोबाइल लेकर भागा था। उसका पैटर्न लॉक आरोपी ने खोल लिया था।

शिव प्रसाद उज्जैन के गैंगस्टर दुलर्भ कश्यप के भी वीडियो देखता था। गैंगस्टर दुर्लभ कम उम्र में जुर्म की दुनिया में कुख्यात हो गया था। उसी की तरह शिव प्रसाद भी अपराध कर फेमस होना चाहता था।


By - Sagar tv news

04-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.