एमपी की मंत्री का बड़ा बयान, गरबा पंडालों में बिना पहचान पत्र नहीं होगी एंट्री


 

 


मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ऊषा ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा की गरबा पंडालों में बिना पहचान पत्र दिखाए कोई भी दाखिल नहीं हो सकेगा। इसलिए सभी जगहों पर ऐसी व्यवस्था की बात कही गयी है। जिससे लव जिहाद जैसी चीजें नहीं होंगी। ये बात उन्होंने एमपी के निवाड़ी में स्थित ओरछा में कही है। दरअसल पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर अपने ओरछा प्रवास के दौरान रामराजा सरकार के दर्शन करने आई थी। जहां उन्होंने नवदुर्गा महोत्सव पर होने वाले गरबा के बारे में बताया कि गरबा संस्कृति और शक्ति का प्रतीक है उसको मनोरंजन का साधन नहीं बनाना चाहिए। साथ ही प्रदेश में सभी गरबा पंडालों पर अब पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद का कानून भी बन चुका है


By - sagartvnews

10-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.