बार-बालाओं के साथ झूमने लगे मुखिया जी भूल गए अपनी मर्यादा || STVN INDIA ||


 

 

बार-बालाओं के साथ झूमने लगे मुखिया जी भूल गए अपनी मर्यादा

‘कमरिया दरद करे’ भोजपुरी गाने पर एक मुखिया का बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते हुए वीडियो ख़ासा वायरल हो रहा है। मामला बिहार के बिहार के नालंदा का है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया की तरफ से सफाई भी आई उन्होंने कहा कि वो एक बर्थडे पार्टी में गए थे। तभी नर्तकियों ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है की नगरनौसा प्रखंड के अरियावां पंचायत के मुखिया रूदल प्रसाद ने बार बालाओं के साथ डीजे पर अपनी मर्यादा को भूल कर ठुमके लगाए। बताया गया की मुखिया रूदल प्रसाद कन्हौजी टोला में एक बर्थडे के प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। वहां आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम पहले से चल रहा था। भोजपुरी गानों पर आर्केस्ट्रा गर्ल थिरक रही थीं। जब रूदल प्रसाद वहां पहुंचे तो रंगीन मिजाज मुखिया आर्केस्ट्रा गर्ल की कमर पर हाथ रखकर थिरकते हुए नजर आए। जानकारी के मुताबिक देर रात प्रधान अपने समर्थकों के साथ इस जन्मदिन की पार्टी में शरीक होने पहुंचे थे।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

11-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.