बिना हेलमेट के पत्नी के साथ पकड़े गए बाइक सवार को पांडे जी ने मंत्र पढ़कर पहनाया मुकुट


 

 

अपने एक अलग अंदाज़ के लिए चर्चाओं में रहने वाले एमपी के सीधी में तैनात एसआई भागवत प्रसाद पांडे फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल बिना हेलमेट के पत्नी के साथ पकड़े गए बाइक सवार को उन्होंने मंत्र पढ़कर मुकुट पहनाया। उन्होंने चालान काटने की बजाय बिना हेलमेट के बाइक चला रहे व्यक्ति को नसीहत दी। दरअसल सीधी के यातायात थाना क्षेत्र के बायपास रोड में वाहन चेकिंग के दौरान यह वीडियो बनाया गया। यातायात प्रभारी भागवत पाण्डेय ने मंत्र उच्चारण कर यमराज से बचने के उपाय बताकर लोगों को चालान की जगह हेलमेट पहना रहे हैं। बताया गया की यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भागवत पाण्डेय अपने वीडियो को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं।
उन्होंने बिना हेलमेट बाइक सवार एक शख्स को रोका और हेलमेट पहनाया। पुलिस ने यातायात नियमों के बारे में बताया और कहा कि यही हेलमेट ही उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके साथ ही पुलिसकर्मी ने चालक से हाथ जोड़कर हेलमेट पहनने का भी अनुरोध किया।
साथ ही कहा की आपकी शक्ल याद है। अगली बार पकड़े जाने पर 5 गुना चालान काटा जाएगा।


By - sagartvnews

14-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.