एमपी में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तो कुछ जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट


 

 

एमपी के अधिकतर जिलों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। 48 घंटे में रात के तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट हुई। पारा सामान्य से 3 डिग्री नीचे आ गया। 48 घंटे पहले रात का तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। कई जिलों में मौसम साफ हो गया है। इसके बाद धूप निकल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार शहडोल, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग और बुरहानपुर एवं खंडवा जिले में हल्की बारिश की संभावना है।बेमौसम बरसात की वजह से प्रदेश में किसानों की परेशानी बढ़ गई है।बता दे मध्यप्रदेश में मानसून का ट्रेंड भी बदल गया है। अब सामान्य तौर पर यह 3 दिन लेट होने लगा है। बीते 13 साल में सिर्फ 4 बार यह 15 जून के पहले आया, जबकि 9 साल 15 जून के बाद आया। इसका असर ठंड पर भी देखा जा रहा है। यही कारण है कि अक्टूबर में ही सर्दी का एहसास होने लगा है।


By - sagartvnews

15-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.