पकड़ा गया बिच्छु गैंग का सरगना, मास्टरमइंड पर 10 हजार रूपये का इनाम था घोषित


 

 

एमपी के खरगोन दंगे का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बिच्छु गैंग के सरगना अफजल पर 10 हजार रूपये का इनाम रखा गया था। वहीं पुलिस ने दंगे के दौरान बेची गई 4 पिस्टल जप्त कर 7 आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। प्रशासन ने उस पर इनाम भी घोषित किया था। एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने मीडिया के सामने यह खुलासा किया। बताया जा रहा है। कि सांप्रदायिक विवाद के दौरान अफजल की अहम भूमिका रही थी। पुलिस को आशंका है की पूछताछ में और भी अहम खुलासे हो सकते है। आरोपी अफजल पर 15 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है।--


By - sagartvnews

14-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.