वरिष्ठ समाजसेवी का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


 

 

दमोह जिले के बटियागढ़ के फुटेरा कलां के वरिष्ठ समाज सेवी अकबर खान का गुरुवार की रात अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। अकबर खान हर रोज सुबह सवेरे गांव समाज सेवा के लिए निकले थे। शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और कुछ समय बाद उन्होंने अपनी बेटी की गोद में अंतिम सांसें ली।
वरिष्ठ समाजसेवी अकबर खान 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। जो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनकी मिट्टी शुक्रवार को उनके निवास फुटेरा कलां मस्जिद के पास से निकली जहां जुमे की नमाज़ के बाद उन्हें कब्रिस्तान में सुपुर्द खाक किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग लोग शामिल हुए।--


By - sagartvnews

19-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.