सिद्ध पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की सूचना मिलने पर आनन-फानन में पहुंची वन विभाग की टीम


 

 

दमोह जिले के पथरिया सिद्ध पहाड़िया क्षेत्र जंगली एरिया में तेंदुए होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई। यहां पर गायत्री पहाड़ी से लेकर मां मनसा देवी पहाड़ी तक अच्छा खासा जंगली एरिया देखने को मिलता है। मां मनसा देवी पहाड़ी के जंगल में हिरण, मोर, खरगोश समेत अन्य जानवर यहां घूमते रहते हैं। यहां पर वन अमले को जैसे ही तेंदुआ होने की सूचना मिली तो तेंदुए की तलाश में टीम जुटी हुई है। खोजबीन जारी है। जानकारी के मुताबिक पथरिया के सिद्ध पहाड़ी क्षेत्र मजदूर के द्वारा तेंदुआ देखने की सूचना वन विभाग को दी गई थी।
बताया जा रहा है की यहां चल रही क्रेशर के मजदूर और उसके साथी ने तेंदुए को देखा था। जिससे डरकर वो लोग वहां से भाग गए।
वहीं वन विभाग अधिकारी पीएन अहिरवार ने बताया कि यह अफवाह है या फिर यहां वाकई में तेंदुआ है। यह कहा नहीं जा सकता। हालांकि सर्चिंग की जा रही है। तेंदुए के निशान या अन्य तरीके से भी खोजबीन की जा रही है।-


By - sagartvnews

21-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.