पूर्व वित्तमंत्री की कॉलोनी में रिटायर्ड MPEB कर्मचारी से लूट किये जाने के मामला सामने आया। बताया गया की बदमाशों ने 3 लाख रुपए की लूट की है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना दमोह जिले से सामने आया है। जहां आए दिन लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है की दिन दहाड़े रिहाईशी इलाके पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया की कॉलोनी विजय नगर में लूट की घटना हुई। जहां रिटायर्ड एमपीईबी कर्मचारी ईश्वर प्रसाद पटेल से 3 लाख रुपए लूट लिए गए। घटना सीसीटीवी में कैमरे में कैद हुई है। ऐसी जानकारी है की ईश्वर पटेल डॉक्टर दामाद को पैसा देने जा रहे थे। तभी तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि दो लुटेरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। लेकिन एक आरोपी बैग लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने शैलेंद्र रैकवार सागर और राज सोनी गढ़ाकोटा को पकड़ा है। वहीं वासु कोरी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुआ। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बताया गया की तीनों आरोपी सागर जिले के रहने वाले हैं। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.