मामा ने निभाया अपना वादा बेटी की शादी पर सीएम ने भिजवाए 2 लाख रुपए


 

 


आखिरकार मामा शिवराज ने अपना वादा निभाया और खरगोन दंगे में घायल शिवम की बहन के हाथ पीले हो गए हैं। सीएम ने परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी हैं। सहायता राशि धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और खरगोन अपर अपर कलेक्टर ने परिजनों को सौंपी। बता दें की बीते अप्रैल में खरगोन में हुई हिंसा में शिवम को सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया था। उसे इंदौर के CHL अपोलो में भर्ती कराया गया था। जहां उसका करीब एक महीने तक इलाज चला। इसी दरमियान उसकी बहन कृतिका की शादी थी। लेकिन तब कृतिका की शादी कैंसिल हो गई थी। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया था कि उस भांजी की शादी का जिम्मा उनका है। शादी में आकर कन्यादान भी करवाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री इस शादी में शामिल नहीं हो पाए। लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कृर्तिका को दो लाख रुपए का चेक भिजवाया।
सहायता राशि लेकर धार कलेक्टर और खरगोन अपर अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा पहुंची। साथ ही नायब तहसीलदार कुणाल अवास्या समेत कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे। जिन्होंने वर वधु को आर्शीवाद दिया


By - sagartvnews

03-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का भाजपा में आ रहे कांग्रेसियों को लेकर व्यंग, पके बेरों से की तुलना
by sagar tv news , 29-Mar-2024
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का भाजपा में आ रहे कांग्रेसियों को लेकर व्यंग, पके बेरों से की तुलना
by sagar tv news , 29-Mar-2024
MP | महिलाओं ने ज्वेलरी की दुकान पर किया हाथ साफ फिर देखिये फुटेज में मामला क्या ?
by sagarttvnews, 29-Mar-2024
होटल कर्मचारी ने पेड़ पर चढ़कर मचाई खलबली। पुलिस को बताई ड्रामा करने की वजह?
by sagarttvnews, 29-Mar-2024
मप्र की 29 लोकसभा सीटें जीतने 40 स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल, जानिए कौन हैं स्टार प्रचारक ?
by sagar tv news , 27-Mar-2024
रेत कंपनी के कर्मचारी पर बदमाश ने की फायरिंग और फिर पुलिस जांच में जुटी
by sagarttvnews, 27-Mar-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.