फैक्ट्री में उठी आग की लपटें काम कर रहे कर्मचारी की जान पर बन आई


 

 

बताया जाता है कि संजय नगर आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया में संजीव गुप्ता की पेंट कंपनी है। रात के सयम फैक्ट्री में दो कर्मचारी काम कर रहे थे। इतने में अचानक आग भड़क उठी। जिसने कर्मचारी केदारनाथ राय को अपनी चपेट में ले लिया और गंभीर रूप से वह झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वही, आग को काबू में करने के लिए दो दमकल पहुंची और दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले में अभी यह साफ नहीं हो सका कि आखिर कैसे लगी। हालांकि पुलिस को लग रहा है पेंट में मिलाए जाने वाले केमिकल की वजह से षायद आग लगी हो। जांच होने के बाद ही आग लगने का कारण साफ हो सकेगा।


By - sagartvnews

18-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.