गेस्ट हाउस के रूम में मिले 7 लड़के-लड़कियां फिर क्या हुआ देखिए
गेस्ट हाउस के रूम में मिले 7 लड़के-लड़कियां फिर क्या हुआ देखिए
गेस्ट हाउस के रूम में मिले 7 लड़के-लड़कियां फिर क्या हुआ
गेस्ट हाउस के रूम में रंगरलियां ! मनाते मिले 7 लड़के-लड़कियां
ग्वालियर पुलिस ने शहर के एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर 4 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर गेस्ट हाउस में दबिश दी थी । पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। युवक-युवतियों को पुलिस थाने ले गई। बाद में कहा कि युवक-युवती बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा था। अक्सर यहां लड़कियां आती रहती हैं। मामला ग्वालियर के गांधी नगर इलाके के ड्रीमलैंड गेस्ट हाउस का है। लोगों ने पुलिस में शिकायत की कि गेस्ट हाउस में गलत काम हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक रूम में 4 युवतियां और 3 युवक मिले। युवतियां दिल्ली, तो युवक ग्वालियर के बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में कोई सेक्स रैकेट नहीं चल रहा था। वहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल होने के लिए युवतियां आई थीं। सभी दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। CSP विजय भदौरिया ने बताया कि गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की शिकायत पर रेड की गई थी